अल्मोड़ा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री धरम सिंह महरा का निधन हो गया है। मेहरा का सेन्ट्रल हास्पिटल हल्द्वानी में उपचार चल रहा था। जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।
बाड़ीछीना निवासी धरम सिंह मेहरा करीब 28 वर्ष तक भैसियाछाना विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख रहें। कल यानी 5 फरवरी को दलबैंड पेटशाल से आगे स्थित घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके निधन की सूचना के बाद अल्मोड़ा में शोक की लहर है।
India Bharat News Latest Online Breaking News