Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: जिस कैंटर में लगी थी आग, उसमे मिली लाखों की शराब, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा: पंचायत चुनाव की कर सरगर्मी के बीच शराब की तस्करी भी शुरू हो गई है। सोमेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कैंटर वाहन में अचानक आग धधक उठी। बाद में जब आग पर काबू पाया गया तो वाहन से लाखों रुपए की अवैध शराब बरामद हुई। वही, आग लगने से कई पेटी शराब नष्ट हो गयी।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 व 20 जुलाई की रात सोमेश्वर थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान पथरिया मजखाली मार्ग पर एक कैंटर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कैंटर वाहन संख्या- uk04 सीसी 1994 से आग की लपटे उठ रही थी. जिसे पुलिस टीम द्वारा बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड रानीखेत को सूचना दी गई, फायर ब्रिगेड द्वारा बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।

 

इस घटना में कैंटर पूरी तरह जल चुका था। बाद में जब पुलिस ने वाहन को चेक किया तो उसमें अवैध शराब बरामद हुई। आग की घटना से उसमें रखी हुई शराब की पेटियां भी जलकर नष्ट हो गई थी। पुलिस ने बची हुई अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल no 1 whisky की 840 बोतल,168 अध्धे और 8208 पव्वे बरामद किये है।

 

एसओ सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने बताया कि बरामद शराब के संबंध में थाना सोमेश्वर में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।। शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *