Breaking News
Oplus_131072

क्वारब में फिर धंसी सड़क, कई घंटे बाधित रही पहाड़ की लाइफलाईन, सैकड़ों यात्री फंसे

अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफलाईन अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में क्वारब के पास हालात से बद से बदतर हो चुके है। एक बार फिर डेंजर जोन के पास सड़क धंसने से हाईवे में कई घटों तक वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगा रहा। इस दौरान सैकड़ों वाहन व यात्री क्वारब में जाम में फंसे रहे और अव्यवस्था को लेकर सरकार व सिस्टम को कोसते रहे।

शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे क्वारब डेंजर जोन के पास अचानक सड़क धंस गई। जेसीबी व पोकलैंड मशीन से पहाड़ी की काटकर सड़क को चौड़ा किया गया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। जिला प्रशासन ने डेंजर जोन से रात 11 बजे बाद वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया है। लेकिन रात में फिर से सड़क का एक बड़ा हिस्सा वाशआउट हो गया। सुबह जबरन निकालने की कोशिश में एक डंपर धंसे हुए हिस्से के पास फंस गया।

 

एनएच के अधिकारियों ने किसी तरह मशीन से पहाड़ी की कटिंग कर डंपर समेत फंसे हुए अन्य वाहनों को निकाला। लेकिन चौड़ाई कम होने से खतरा बना हुआ था। जिसके बाद डेढ़ मी चौड़ाई व तीस मी लंबाई में पहाड़ी की कटिंग कराई गई। इस कार्य में करीब चार से पांच घंटे का समय लगा। वही, जाम में फंसे कई लोग अपने गंतव्यों पर तय समय पर नहीं पहुंच पाने की वजह से निराश नजर आएं। इस दौरान यात्रियों में अव्यवस्था को लेकर जिम्मेदार नौकरशाहों और स्थानीय नेताओं के खिलाफ काफी गुस्सा भी दिखा।

एनएच के सहायक अभियंता गिरीश पांडेय ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे तक हाईवे को यातायात के लिए सुचारू करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि डेंजर जोन के पास सड़क क्षतिग्रस्त हालत में है ऐसे में लोडेड माल वाहक वाहनों से सड़क के धंसने की संभावना अधिक हो जा रही है।

 

क्वारब में पिछले एक साल से अधिक समय से पहाड़ी दरकने व सड़क धंसने की समस्या बनी हुई है। जिससे सबसे अधिक अल्मोड़ा व बागेश्वर के लोग प्रभावित हुए है। व्यापार व पर्यटन पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। लोग लंबे समय से इस दुश्वारी का सामना कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व में बरसात तक इस समस्या से निजात दिलाने के दावे किए गए। लेकिन अब अगले बरसात तक समस्या का निदान करने का दावा करने लगे हैं।

 

पहाड़ से गिरा पत्थर, बाल बाल बचे चालक

अल्मोड़ा। चौखुटिया में खीड़ा-खंसर राज्य मार्ग रविवार को भी बंद रहा। सड़क पर आए मलबे को हटाने के लिए दोनों ओर से दो जेसीबी कार्य में लगी है लेकिन ऊपर से लगातार भूस्खलन होने से समस्या पैदा हो रही है। रविवार को पहाड़ से एक बड़ा पत्थर सड़क पर गिरा। अलबत्ता दोनों जेसीबी के चालक बाल बाल बच गए। और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वही, मौके की स्थिति को देखते हुए फिलहाल सड़क खुलने के आसार नही हैं।

 

Check Also

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

​अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *