Breaking News
Oplus_131072

द्वाराहाट से कुंती फुलारा लड़ेंगी ब्लाक प्रमुख का चुनाव, राष्ट्रीय दलों पर लगाए यह आरोप

अल्मोड़ा। मल्ली बिठौली की सामान्य सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य बनीं कुंती फुलारा ने द्वाराहाट से क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

 

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जुड़ी कुंती फुलारा ने कहा कि राष्ट्रीय दलों की ओर से चुनाव जीतने के लिए जिस तरह से बाहुबल, धनबल और तरह-तरह की तिकड़में अपनाई जा रही हैं, उसके चलते आज अधिकांश पंचायतें भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के अड्डों में बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन विषम स्थितियों के खिलाफ आम जनता और ईमानदार जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर इस तस्वीर को बदलने की आवश्यकता है, जिसके लिए वो चुनाव मैदान में हैं।

 

फुलारा ने कहा कि जिन प्रतिनिधियों ने बाहुबल व धनबल के आगे आत्मसमर्पण नहीं किया है, उन्हें उम्मीद है कि वे सभी इस चुनाव में उनकी मदद में आगे आयेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सफलता मिली तो वें उपपा की ग्राम सरकार, क्षेत्र सरकार और जिला सरकार की अवधारणा के साथ राज्य की अस्मिता और जनसंघर्षों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

 

कुंती फुलारा उपाा के जिलाध्यक्ष महेश फुलारा की पत्नी हैं। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने उत्तराखंड की संघर्षशील व ईमानदार ताकतों से कुंती फुलारा को विजयी बनाने व एक बड़े सामाजिक बदलाव के लिए पार्टी को सहयोग करने की अपील की है।

 

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *