Breaking News

दुगालखोला में जन्माष्टमी महोत्सव का आगाज, विधायक मनोज तिवारी ने किया शुभारंभ

अल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला में चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का रविवार को आगाज हो गया है। विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजकों व सभी स्थानीय लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

महिला प्रगति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष डॉ रीता दुर्गापाल समेत कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का शॉल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

इस दौरान भजन, नृत्य समेत कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें लावनिया नैनवाल, दीपिका दानू, माही बिष्ट, रियांशी बिष्ट, खुशी अधिकारी, कीर्ति, निधि, सोनाक्षी, दिव्यांशी, अक्षय, भव्या, स्वर्णिम, महिमा, हिमांशी, भावना, लक्षिता, कृतिका सहित कई बच्चों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर पार्षद चंचल दुर्गापाल, घनश्याम गुरुरानी, चन्द्रमणी भट्ट, ईश्वर दत गुरुरानी, रमेश भट्ट, त्रिलोक सिंह, भानु दुर्गापाल, कमलेश तिवारी, जानकी कांडपाल, दीपा पोखरिया, रमा बिष्ट, रेखा बिष्ट, प्रीति जोशी सहित कई महिलाएं व अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन संजय दुर्गापाल, विधि दुर्गापाल और पुष्पा सती ने संयुक्त रूप से किया।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *