Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा:: कोसी नदी में डूबा शख्स, बाद में नदी में उतराता मिला शव, पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा व नैनीताल जिले के सीमावर्ती क्षेत्र काकड़ीघाट में एक व्यक्ति की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ व पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाकर शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे काकड़ीघाट मंदिर के पास एक व्यक्ति अचानक उफनाई कोसी नदी में जा गिरा। लोगों ने उसे बचाने की तो की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। आनन फानन में घटना की सूचना खैरना चौकी पुलिस को दी गई।

सूचना के बाद एसडीआरएफ व चौकी पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया। कुछ देर बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी किनारे शव उतारते हुए मिला। स्थानीय लोगों से मृतक की पहचान दान सिंह (उम्र करीब 41 वर्ष) पुत्र पान सिंह, निवासी ग्राम ओखिना, पटवारी क्षेत्र गड़स्यारी, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई।

चौकी प्रभारी खैरना प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मृतक जयपुर में एक होटल में नौकरी करता था। करीब दो माह पहले वह घर लौट आया था। मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सूचना के बाद मृतक के स्वजन घटनास्थल पहुंच गए थे। पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *