अल्मोड़ा। सांगठनिक जिला रानीखेत के भाजपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर क्षेत्र में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है।
प्रेस को जारी बयान में जिलाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि चुनाव से पूर्व कांग्रेस नेशनल हाईवे जाम कर जनता को सात घंटे तक परेशान करती रही, वहीं चुनाव के दिन भाजपा प्रत्याशी के घर पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी फरार हैं।
भट्ट ने प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्यकर्ताओं की ताकत दिखानी पड़ी तो भाजपा भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से उल्टा भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने तहसील में कांग्रेस के धरने को नाकामी छुपाने का असफल प्रयास बताते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व अब आरोपियों का साथ देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
India Bharat News Latest Online Breaking News