Breaking News

Big breaking:: उत्तराखंड में आफत की बारिश, लैंडस्लाइड जोन पर वाहन पर बोल्डर गिरने से 2 की मौत, अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे क़्वारब में बंद

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मैक्स बोलेरो वाहन लैंडस्लाइड जोन पर एक बड़ा पत्थर आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 11 सवारियां थी जिसमें से 2 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 3 व्यक्ति घायल हैं। जिन्हें रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

ये दर्दनाक हादसा रुद्रप्रयाग में केदारनाथ मार्ग सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग में मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के वास हुआ है। जहां पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की चपेट में एक बोलेरो गाड़ी आ गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बोलेरो में 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आए थे। घटना सुबह के समय की बताई जा रही है।

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन सवार उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आ रहे थे। आज सुबह बोलेरो वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला था, लेकिन मुनकटिया के पास पहाड़ी टूटने से वाहन के ऊपर बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वाहन में 11 लोग सवार होने बताए जा रहे हैं, जिनमें दो की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल व एक अन्य को हल्की चोटें आई हैं। वाहन में सवार सभी लोग उत्तरकाशी के बताए जा रहे हैं।

 

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे क़्वारब के पास बंद

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा हल्द्वानी नेशनल हाईवे क्वारब डेंजर जोन के पास बंद हो गया है। बारिश के चलते पहाड़ी से रुक रुक कर मलबा व पत्थर गिर रहे है। खतरे को देखते हुए पुलिस ने इस मार्ग में यातायात रोक दिया है। पुलिस ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करने की अपील की है।

 

 

Check Also

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर): मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, पड़ोसी ने परिवार पर चलाई गोली, तीन घायल

  अल्मोड़ा: एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपा खोए ग्रामीण ने पड़ोसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *