Breaking News

अल्मोड़ा में निकाली गई माँ नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लोग हुए भावुक

अल्मोड़ा। मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा के साथ अल्मोड़ा में चल रहा ऐतिहासिक व पौराणिक मां नंदा देवी मेला संपन्न हो गया है। मां नंदा-सुनंदा के जय घोष के साथ बुधवार को नगर में मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां के दर्शन करने के लिए ऋद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

शहर समेत दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से भारी तादात में लोग मां को विदा करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने एक बेटी की तरह मां नंदा-सुनंदा को मायके से ससुराल के लिए विदा किया। इस दौरान कई महिलाएं भावुक हो उठी। पूरा नगर मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

 

इससे पहले नंदा देवी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। डोले की मंदिर परिक्रमा कराने के बाद शोभायात्रा ने नगर की ओर बढ़ी। नगर भर में विभिन्न स्थानों पर मौजूद महिलाओं ने अक्षत व पुष्प डाल कर डोले का अभिनंदन किया। घरों की बालकनी, छत, मुख्य बाजार व माल रोड में सड़क किनारे दोनों ओर हर जगह भारी तादात में लोग मां के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहे।

 

नंदा देवी मंदिर परिसर से शोभा यात्रा की शुरूआत हुई। जो लाला बाजार, बंसल गली, ड्योड़ीपोखर तल्ला महल स्थित भगवती मंदिर के बाद मुख्य बाजार में प्रवेश किया। जिसके बाद डोला कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, मल्ली बाजार, पलटन बाजार होते हुए दुगालखोला स्थित डोबा नौला पहुंचा। जहां मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया गया।

 

शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी शोभायात्रा के दौरान मौजूद रहे। शोभायात्रा के लिए व्यवस्थाएं चाक चैबंद की गई थी। नगरभर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सीओ गोपाल दत्त जोशी, तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत अन्य अधिकारी मोर्चा संभाले रहे।

 

इस मौके पर महापौर अजय वर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, तारा चंद्र जोशी, हरीश बिष्ट, पारितोष जोशी, पूर्व डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, धर्मेंद्र बिष्ट, वैभव पांडे, अमरनाथ सिंह नेगी, रवि गोयल, लीला बोरा, कैलाश गुरुरानी, अमित साह, त्रिलोचन जोशी, पूरन रौतेला, जगत भट्ट, अनूप शाह, अनिल सनवाल, हरीश भंडारी, हरीश बिष्ट, मनोहर सिंह नेगी, बिट्टू कर्नाटक, केवल सती, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, हीरा कनवाल समेत हजारों दर्शनार्थी मौजूद रहे।

 

 

Check Also

Almora: पत्रकार से अभद्रता पर भड़का आक्रोश, डीएम ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

​अल्मोड़ा: नगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के चेयरमैन द्वारा पत्रकार के साथ की गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *