Breaking News
Oplus_131072

पहली बैठक में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक सभागार के गेट पर दिया धरना, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा। द्वाराहाट ब्लाक सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। शपथ ग्रहण से वंचित ग्राम प्रधानों को सदन में प्रवेश न देने पर धन्यारी के प्रधान प्रकाश अधिकारी व अन्य प्रधानों ने ब्लाक गेट पर एक घंटे तक का धरना दिया। उनका कहना था कि पंचायती राज एक्ट में ऐसा कहां लिखा है कि निर्वाचित प्रधानों को बिना शपथ के सदन में आने से क्यों रोका गया।

 

बीडीओ संतोष जेठी ने उन्हें सदन में प्रवेश होने का पत्र दिखाकर धरना न करने की अपील की लेकिन वे अड़े रहे।

खण्ड विकास अधिकारी संतोष जेठी ने सदन में ब्लाक से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिसमें मनरेगा, राज्य वित्त, जिला योजना, केन्द्र वित्त, प्रधान मंत्री आवास, राष्ट्रीय आजीविका योजना समूह, एनआरएलएम, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मधुमक्खी पालन, मशरुम, पिरुल आदि लघु उद्यम कर महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत जानकारियां दी।

 

सदन में पशुपालन, विद्युत, जल संस्थान, लोनिवि, स्वास्थ्य आदि विभागों ने अपने अपने विभागों की योजनाओं की जानकारियां दी।

 

ब्लाक प्रमुख डा आरती किरौला ने कुई की क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता भट्ट को शपथ दिलाई। पूर्व में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 40 में से 39 सदस्यों ने ही शपथ ली थी।

 

इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख सुनील कांडपाल, कनिष्ठ प्रमुख चम्पा अधिकारी, लोनिवी से दिनेश गिरी, विजेन्द्र मेहरा, विद्युत से भूपेंद्र सिंह, भूपाल बिष्ट, जल संस्थान से एसएस रौतेला, कुलदीप सिंह, पशुपालन से डा नरेन्द्र कुमार, उद्यान से अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *