Breaking News
Oplus_131072

नाले में बहा बाइक सवार, प्रशासन में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: रविवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के चलते उफनाए जनेरिया बरसाती नाले में एक बाइक सवार के बहने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में तहसीलदार मनीषा मारकाना की अगुवाई में पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। घंटों को खोजबीन के बाद युवक की बाइक घटनास्थल से करीब डेढ़ किमी. दूरी पर बरामद की गई।

 

तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बताया कि दोपहर के समय जिला कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर-भण्डारपानी मार्ग पर स्थित जनेरिया नाले में एक बाइक के साथ किसी व्यक्ति के बहने की आशंका है। जिसके चलते बचाव टीम के साथ वह खुद मौके पर पहुंच गई। प्रशासन की टीम ने बरसाती नाले के पानी के कम होने का इंतजार किया। जैसे ही पानी कम हुआ, रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया तो प्रशासन की टीम ने घटनास्थल से करीब डेढ़ किमी. दूर नाले से बाइक बरामद की।

 

बरामद बाइक का नंबर यूके 18 टी 3203 से उसके मालिक का पता लगाया गया। जांच में पता चला कि बाइक पंकज नामक युवक निवासी मालधन पटरानी की है। तहसीलदार ने बताया कि पंकज भण्डारपानी की तरफ से रामनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान उसने एक व्यक्ति को लिफ्ट भी दी थी। अचानक नाले के उफान को देखकर वह व्यक्ति पहले ही बाइक से उतर गया। लेकिन पंकज ने अपनी बाइक उफनाते नाले में डाल दी, जिससे वह बाइक के साथ पानी में बह गया। कुछ दूर बहने के बाद पंकज खुद ही तैर कर नाले से बाहर आकर सुरक्षित रूप से घर लौट आया।

 

मौके पर मौजूद राहगीरों ने युवक के बहने की सूचना प्रशासन को दी थी। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को नाले से बरामद कर लिया। बाइक के नंबर ट्रैक कर उसके परिजनों से संपर्क करने पर पुष्टि हुई कि युवक पूरी तरह से सुरक्षित है। तहसीलदार मनीषा मारकाना ने लोगों से आग्रह किया है कि बरसाती नालों के पास विशेष सतर्कता बरती जाए।

 

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *