Breaking News

बाईपास बन जाने से क्वारब में आवागमन की दिक्कतें होंगी दूर: टम्टा

-केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने क्वारब बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया

अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

 

अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने शनिवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे में चौसली के पास निर्माणाधीन क्वारब बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

 

 

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि क्वारब डेंजर जोन की समस्या से निपटने के लिए 1700 मीटर का बाईपास वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनके अथक प्रयासों के बाद भारत सरकार से इस मार्ग के निर्माण के लिए 10.23 करोड़ स्वीकृत हुए है। उन्होंने कहा कि बाईपास बन जाने के बाद क्वारब में वाहनों का दबाव कम होगा। जिससे डेंजर जोन के पास निर्माण कार्यों में तेजी आ सकेगी। और भविष्य में क्वारब के पास आवागमन सुरक्षित हो सकेगा।

 

टम्टा ने कहा कि सरकार क्वारब में आई आपदा से निपटने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। वें खुद लगातार कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य की प्रगति की रिपोर्ट उन्हें देने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि बाईपास के बन जाने से क्वारब भूस्खलन क्षेत्र में आवागमन की दिक्कतों को दूर करने में बड़ी राहत मिलेगी और विकास कार्यों को भी गति प्राप्त होगी।

 

इस दौरान लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता, सहायक अभियंता कुंदन गिरी गोस्वामी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *