Breaking News
Oplus_131072

धमाकों से दहला एमजी कॉलेज का पटाखा बाजार, करीब 70 दुकाने हुईं राख, कई वाहन भी आएं चपेट में

 

 

 

 

 

 

 

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: पटाखा बाजार में भीषण आग लगने से 70 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं और इलाका धमाकों से गूंज उठा। इस दौरान कई दोपहिया वाहन भी जले और भीड़ में भगदड़ मच गई। आग पर डेढ़ घंटे बाद काबू पाया जा सका।

 

 

यह हादसा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हुआ। लोधीगंज हाईवे किनारे एमजी कॉलेज के ग्राउंड में अज्ञात कारणों के चलते पूरी पटाखा मंडी राख में बदल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 70 दुकानें पूरी तरह जल गईं, डेढ़ दर्जन बाइकें खाक हो गईं और तीन करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

 

पटाखों के धमाकों से भीड़ में खलबली मच गई। इधर-उधर भागते लोग एक-दूसरे पर गिरकर चोटिल हुए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, एक के बाद एक दुकानें आग की चपेट में आती चली गई। धमाके और धुंए के चलते हाईवे किनारे लोगों की भीड़ लग गई।

 

 

 

पटाखा बाजार के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तारों को लेकर भी लोगों में दहशत रही। आग की चपेट में आकर कई दो पहिया वाहन भी जल गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने मीडिया से कहा कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। एसपी अनूप कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

 

 

 

Check Also

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में आधी रात को तोड़ा अनशन, लोगों से की यह अपील

नई दिल्ली: सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *