अल्मोड़ा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नेत्रपाल मौर्य शनिवार को पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरन नाथ गोस्वामी ने की। इस मौके पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा द्वारा प्रस्तुत पंच-परिवर्तन सिद्धांत समाज में समरसता, स्वावलंबन और सौहार्द की सोच को मजबूत करता है।
महापौर अजय वर्मा ने कहा कि ओबीसी समाज आज भाजपा की मजबूत रीढ़ बन चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के विस चुनाव में ओबीसी मोर्चा भाजपा को भारी सफलता दिलाने में अग्रणी रहेगा।
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने कहा ओबीसी समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को शीर्ष पर ले जाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोकल फॉर वोकल के मंत्र को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में संगठन सतत प्रयास कर रहा है।
यहां नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, कैलाश नाथ, अजय वर्मा, मनीष जोशी, सौरभ वर्मा, रोहित वर्मा, महेश लाल वर्मा, विजय वर्मा, हरीश गोस्वामी, सागर वर्मा, मोहित वर्मा, गोविंद नाथ, सलमान अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन कैलाश नाथ एवं महामंत्री अमित गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया।
India Bharat News Latest Online Breaking News


