Breaking News
Oplus_131072

Accident:: अल्मोड़ा में बड़ा हादसा टला, रोडवेज बस की विंडस्क्रीन तोड़ अंदर घुसे ट्रक पर लदे लोहे के एंगल, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में लोधिया के पास गुरुवार को बड़ा हादसा होते टला। लोहे के एंगल से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पीछे से आ रही रोडवेज की बस से टकरा गया। इस दौरान ट्रक में लदे लोहे के एंगल रोडवेज बस की विंडस्क्रीन को तोड़ते हुए अंदर जा घुसे। गनीमत रही कि चालक या कोई यात्री इसकी चपेट में नहीं आया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

 

हुआ यूं कि बागेश्वर डिपो की बस संख्या- uk- 07PA- 6133 हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेल से भरा टैंकर अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। टैंकर के ठीक पीछे लोहे के एंगल से लदा ट्रक था। जिसके पीछे रोडवेज बस थी। इसी दौरान चढ़ाई में अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर आने लगता है। इससे पहले ट्रक चालक कुछ समझ पाता ट्रक की अचानक पीछे से आ रही बस से भिड़ंत हो जाती है। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक में लदे लोहे के एंगल बस की विंड स्क्रीन तोड़ते हुए अंदर घुस गए।

 

शुक्र की बात यह है कि लोहे के एंगल में तिरपाल बंधा हुआ था। जिससे लोहे के एंगल काफी अंदर तक नहीं घुसे। बस में चालक के ठीक पास वाली सीट एक व्यक्ति बैठा हुआ था। दोनों इसकी चपेट में आने से बच गए। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई।

 

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *