देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विभिन्न कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। सीएम ने प्रदेश की अलग-अलग योजनाओं और विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के विकासखण्ड लमगड़ा में सर्वाेदय इण्टर कॉलेज में 4 कक्षों के निर्माण के लिए 94.30 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 56.58 लाख तथा जनपद बागेश्वर में नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना हेतु 4.97 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा SPECIAL ASSISTANCE TO STATE FOR CAPITAL INVESTMENT (SASCI) 2023-24 Part-1 के तहत हरिद्वार जिले के यूनिटी मॉल के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि 136 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्वितीय किश्त के रूप में अवशेष 68 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News


