Breaking News
Oplus_131072

2027 विस चुनाव में अल्मोड़ा जिले की सभी सीटने जीतना भाजपा का सामूहिक लक्ष्य: बिष्ट

अल्मोड़ा। पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा की बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने शिरकत की। पहली बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का भव्य स्वागत किया।

 

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम के गान के साथ बैठक की शुरूआत हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों एवं हाल ही में संपन्न आयोजनों की समीक्षा प्रस्तुत की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को सरल ऐप पर अपलोड करने का आग्रह किया।

 

जिला प्रभारी बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बूथ स्तर पर समितियों का गठन, समीक्षा और मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटें भाजपा की झोली में डालना हमारा सामूहिक लक्ष्य है। अंत में एनडीए को बिहार चुनाव में मिली विजय पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।

 

बैठक में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्जा धारी गंगा बिष्ट, महापौर अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, राजीव गुरुरानी, गिरीश खोलिया, गोपाल जीना, रणजीत भंडारी, मनीष जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *