Breaking News
Oplus_131072

चौखुटिया में आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे DM-SSP, आंदोलनकारियों को दिया यह आश्वासन, सीएचसी का किया निरीक्षण

 

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह बुधवार को चौखुटिया में आंदोलनरत लोगों के बीच पहुंचे। जहां डीएम ने आंदोलनकारियों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुना और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने का उन्हें आश्वासन दिया।

इस दौरान एसएसपी देवेंद्र पींचा भी मौजूद रहे। जहां डीएम ने कहा कि सरकार तथा प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रहा है। डीएम ने कहा कि चौखुटिया में विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जल्द ही डिजिटल एक्सरे मशीन की उपलब्धता की जाएगी। साथ ही खनन न्यास से डिजिटल एक्सरे मशीन, वार्ड बॉय तथा स्वच्छक की तैनाती की स्वीकृति भी दे दी गई है।

 

डीएम सिंह ने कहा कि सीएचसी चौखुटिया को उच्चीकृत कर पचास बेड वाला अस्पताल का शासनादेश भी जारी हो गया है। जल्द ही इसके उच्चीकरण के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि चौखुटिया अस्पताल के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान देवेंद्र पींचा भी मौजूद रहे। यहां एसडीएम द्वाराहाट सुनील कुमार राज, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

सीएचसी चौखुटिया का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने सीएचसी चौखुटिया का निरीक्षण कर अस्पताल की विभिन्न सेवाओं, साफ–सफाई, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा रिकॉर्ड की विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उपलब्ध मशीनों व उपकरणों की कार्यशीलता की जांच कर आवश्यक सुधार के ​लिए निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *