Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में सड़क हादसा, दो कारों की आमने सामने टक्कर, एक कार खाई में गिरने से दंपति घायल

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे में कालीधार के पास एक सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। और एक कार खाई में गिरने से उसमें सवार दंपति घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे चितई मंदिर से करीब दो किमी आगे कालीधार बैंड के पास बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की तरफ आ रही कार संख्या- यूपी 32 डीके 6325 की विपरीत दिशा से आ रही यूके 04 एई 0754 से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर करीब पचास मी. खाई में जा गिरी।

 

हादसे में हल्द्वानी निवासी 58 वर्षीय मोहन सिंह नेगी पुत्र गोसाई सिंह और उनकी 52 वर्षीय पत्नी राधिका नेगी सवार थे। सूचना के बाद एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल पहुंचे। घायल पति-पत्नी को रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया। रेस्क्यू में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ से एसआई पंकज सिंह, रवि भारद्वाज, राकेश जुकारिया, हरीश पांडे, कुलदीप, कैलाश राम और कोतवाली से कांस्टेबल रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

​अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *