Breaking News
Oplus_131072

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथ किया अरेस्ट, जानिए पूरा मामला

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: भ्रस्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। टीम द्वारा इस बार एक घूसखोर पटवारी को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

मामला बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील का है। जहां तैनात पटवारी प्रवीण टाकुली को विजिलेंस टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक स्यालीस्टेंट के एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। युवक का आरोप था कि उनके क्षेत्र का पटवारी जमीन की पैमाइश के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने एक ट्रैप टीम का गठन किया। योजना के तहत, जैसे ही पटवारी प्रवीण टाकुली ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद 5 हजार की नकदी जब्त कर ली गई है।

विजिलेंस ने आरोपित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Check Also

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

  अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *