Breaking News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान पर उबाल, अल्मोड़ा में महिला कांग्रेस ने मंत्री और उनके पति का पुतला फूंका

 

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा चौघानपाटा में पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि साहू का यह बयान महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि यदि राज्य सरकार जल्द गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो महिला कांग्रेस अपना आंदोलन और अधिक उग्र करेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न और महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अब सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष किया जाएगा।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांग्रेस लीला जोशी, प्रीती बिष्ट, मंजू कांडपाल, सपना बिष्ट, विमल जोशी, निर्मला कांडपाल, इंदिरा वर्मा, गीता पांडे, किरण आर्य, उमा आर्य, आसना गुनगुन, जया जोशी, आशा शर्मा, शोभा जोशी, लता तिवारी, पुष्पा पांडे, तारा तिवारी, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, नारायण दत्त पांडे, शरद शाह, पारस नाथ दिनेश नेगी, वैभव पांडे, सुधांशु रौतेला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *