Breaking News

अल्मोड़ा के दामाद बनेंगे फ्रांस के ‘और्हेल्यै गैरंपो’… अल्मोड़ा में ही ‘श्रीपूर्णा’ संग लेंगे सात फेरे

-हिंदू रीति रिवाज से 12 फरवरी को श्रीपूर्णा की होगी और्हेल्यै से शादी
-दूल्हा समेत वरपक्ष के 20 लोग भी बनेंगे साक्षी

 

अल्मोड़ा: हिंदू परंपरा में विवाह को भगवान द्वारा निर्धारित रिश्ता माना गया है। अल्मोड़ा की बेटी का साथ समुद्र पार फ्रांस में वैवाहिक रिश्ता होने से इन मान्यताओं को नजर अंदाज भी नहीं किया जा सकता है। 12 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से श्रीपूर्णा फ्रांस निवासी और्हेल्यैं गैरंपों के साथ अल्मोड़ा में सात फेरे लेंगी।

नगर के चीनाखान निवासी ओएनजीसी से रिटायर्ड डीजीएम ध्रुव रंजन जोशी और प्रतिभा जोशी की पुत्री श्रीपूर्णा का फ्रांस निवासी और्हेल्यैं गैरंपों के साथ 12 फरवरी को कसार देवी के रिजॉर्ट में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह होना है।

श्रीपूर्णा ने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने भारतीय विद्या भवन दिल्ली से टेलीविजन और फिल्म प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद ग्राफिक डिजाइन में डिप्लोमा कोर्स किया।

 

श्रीपूर्णा ने साल 2020 में फ्रांस की टू लूज यूनिवर्सिटी से मार्केट मनेजिंग एंड कम्युनिकेशन विषय में मास्टर आफ साइंस की डिग्री (एमएससी) हासिल की। 2021 में फ्रांस की स्किपर कंपनी ने उन्होंने डाटा एनालिस्ट के तौर पर मैनेजर एंड एनालिटिक्स कन्वर्जन डिपार्टमेंट में नौकरी हासिल की।

 

करीब 5 साल से फ्रांस में रह रही अल्मोड़ा की बेटी (भारतीय नागरिक) श्रीपूर्णा अब फ्रांस निवासी एनालिटिक्स एंड कन्वर्जन कंपनी में डेटा एनालिस्ट मैनेजर और्हेल्यै गैरंपों की जीवन साथी बनने जा रही हैं।

कसार देवी स्थित रिसोर्ट में होगी शादी

श्रीपूर्णा के पिता ध्रुव रंजन जोशी ने बताया 12 फरवरी को कसार देवी स्थित एक रिसोर्ट में हिंदू रीति रिवाज से विवाह होना है। विवाह के लिए दुल्हे के अलावा वर पक्ष के 20 से अधिक लोग अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा बदलती तकनीक, शिक्षा के प्रसार-प्रसार, नौकरी , व्यापार आदि सहित वैवाहिक बंधन में भी भौगौलिक दूरियां समाप्त कर दी हैं। आधुनिक पीढ़ी जाति बंधन के बजाय गुण-दोष के आधार पर जीवन साथी तय कर रहे हैं, जो मानव धर्म के लिहाज से उचित भी है।

 

Check Also

Harish rawat

विवाद थामने हरीश रावत आगे आए, बोले- ‘नौजवानों के लिए महर्षि दधीचि की तरह समर्पण को हूं तैयार’

  देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिये विवाद शांत करने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *