Breaking News
Oplus_131072

Almora Holi: मां नंदा सर्वदलीय महिला संस्था ने आयोजित किया होली गायन कार्यक्रम, ढोल-मंजीरों की थाप पर महिलाओं ने मचाया धमाल

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। रंग व खुशियों का त्योहार होली नजदीक आते ही महिला होल्यारों पर भी रंग चढ़ने लगा है। मां नंदा सर्वदलीय महिला संस्था द्वारा मंगलवार को मां नंदा देवी मंदिर परिसर में होली गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।

 

संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा व सचिव गीता मेहरा की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कई होली गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी और खूब धमाल मचाया। महिलाओं ने शास्त्री संगीत, राग आधारित भक्ति और श्रृंगार रस की होली गीत गाए और नृत्य किया। “हो रही जै जै कार ओ नंदा मैय्या तेरे भवन में”, “तुम क्यों ना आए श्याम, नगर में धूम मची है” समेत कई होली गीतों से रंग जमाया। होली का आनंद लेने के लिए मंदिर परिसर में काफी लोग जमा थे।

 

सचिव गीता मेहरा ने कहा कि संस्था पिछले एक दशक से अधिक समय से यह कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है। जिसमें नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं हिस्सा लेती हैं। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे व सौहार्द का त्योहार है। जब लोग पुरानी रंजिशें, भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और प्रेम से गले मिलते हैं।

 

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव गीता मेहरा, भगवती बिष्ट, माया वर्मा, बिमला बोरा, ज्योति रावत, गीता पांडे, किरन साह, राजेश्वरी जम्याल, लक्की वर्मा, प्रेमा​बिष्ट, गीता आर्या, हरिता नेगी, गीता बिष्ट, राधा, मोनी कनवाल, शीला पंत, अंजू बिष्ट सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

Check Also

सतत विकास लक्ष्य, पीएम गति शक्ति एवं विजन 2047 पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा: सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस तथा जिला अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *