Breaking News
cm pushkar singh dhami
cm pushkar singh dhami

बिग ब्रेकिंग: चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

देहरादून: अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा की गई है।

हरिद्वार जनपद की इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।

 

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एसआई नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह तथा कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि वही अपने कर्तव्यों में लापरवाही या अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *