Breaking News
Oplus_131072

प्रेमी युगल ने भरे बाजार में गटका जहरीला पदार्थ, मची अफरा-तफरी, जानिए पूरा मामला

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: शादी में परिजनों के बाधा बनने पर एक प्रेमी युगल ने भरे बाजार जहर पी लिया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान युगल के आसपास ही मौजूद परिजन आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना क्षेत्र की युवती और घाट क्षेत्र के एक युवक का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मामले की जानकारी उनके परिजनों तक भी पहुंच चुकी है। युगल शादी करना चाहता है। बताया गया कि परिजनों ने युवती को उस युवक से शादी करने से मना किया। इसके कारण युवती भी असमंजस की स्थिति में आ गई और उसने युवक को भी यह बात बताई।

 

शुक्रवार को युगल पिथौरागढ़ आया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नगर निगम कार्यालय के नजदीक युवक-युवती ने जहरीला कीटनाशक गटक लिया। पता चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों में से एक के परिजन भी आसपास ही मौजूद थे। परिजनों ने किसी तरह दोनों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती बीए की छात्रा है और युवक जेसीबी चलाता है।

Check Also

cm pushkar singh dhami

बिग ब्रेकिंग: चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

देहरादून: अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस चौकी में तैनात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *