अल्मोड़ा: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इन दौरान केंद्र सरकार के इन फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि शीघ्र ही अगर दाम में कटौती नहीं की गई तो व्यापार मंडल आंदोलन करने को मजबूर होगा।
व्यापारियों ने कहा कि एलपीजी के दाम में की गयी भारी वृद्धि से व्यापारी समाज में आक्रोश है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लगातार मध्यम वर्गीय व्यापारियों का हनन कर रही है, इसका नुकसान उन्हें आगे आने वाले समय में होगा।
जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी ने कहा कि विगत कई वर्षों से सरकार व्यापारियों के खिलाफ निर्णय ले रही है इस कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों मै वृद्धि से महंगाई और खाने पीने के दामों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी सीधी मार आम जनता पर पड़ेगी, जिसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है।
व्यापार मंडल ने चेताया है कि अगर केंद्र सरकार कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों पर वृद्धि को कम नहीं करती है तो व्यापार मंडल जिले भर के व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी, जिला संरक्षक संजीव गुप्ता, जिला मंत्री अमित साह, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, जिला मंत्री आशु गोस्वामी, नगर महामंत्री वकुल साह, सहसचिव अश्विन नेगी, रेस्टोरेंट व्यवसाई रोहित जोशी, हिमांशु जोशी, तरुण जोशी,, कार्तिक साह,सार्थक साह, विजय साह, प्रकाश रावत, प्रतशे पांडे,मोहन जोशी, मोहन बिष्ट, देव सिंह, दिनेश पांडे, मोहमद बिलाल, अजीम अंसारी, अमन, रजत कुमार, सपा भाई, कृष्णा वर्मा, राजेश साह, गिरजा अग्रवाल, जब्बार भाई आदि व्यापारी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News