Breaking News
Fir
FIR, प्रतीकात्मक फ़ोटो

न जनगणना ड्यूटी पर गए और न प्रशिक्षण में हुए शामिल, 11 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर जिला पूर्ति कार्यालय के 11 कर्मचारियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि कर्मचारी न जनगणना ड्यूटी पर गए और न प्रशिक्षण कैंप में शामिल हुए।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि सहायक अभियंता नगर निगम रमेश बिष्ट ने तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में बताया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्र में जनगणना के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण 21 से 23 अप्रैल और दूसरा प्रशिक्षण 30 अप्रैल को तय किया गया था। इसमें खाद्यपूर्ति विभाग के कर्मचारी लोकेश पंत, श्रीमहाजन, मयंक सिंह, पंकज कुमार, संदीप बलूनी, होशियार सिंह, मोहन भट्ट, आनंद सिंह, आंचल, रजत नेगी, विनोद कुमार ने इसमें प्रतिभाग नहीं किया। इसके अलावा इन कर्मचारियों ने जनगणना तैनाती आदेश और जनगणना बस्ता भी नहीं लिया।

 

सहायक अभियंता के अनुसार इसके लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया गया। जनगणना का काम प्रभावित नहीं हो, इसके लिए इनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ी।

Check Also

हृदयविदारक घटना: अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *