Breaking News
Oplus_131072

कवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती कल, स्यूनराकोट में होगा भव्य कार्यक्रम, डॉ. दिवा भट्ट को मिलेगा ‘सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार’

अल्मोड़ा: प्रकृति के सुकुमार कवि ज्ञान पीठ पुरस्कार से सम्मानित सुमित्रानंदन पंत की 126 वीं जयंती बुधवार 20 मई को उनके पैतृक गांव स्यूनराकोट में धूमधाम से मनाई जायेगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

 

सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति के कार्यक्रम संयोजक साहित्यकार नीरज पंत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुमित्रानंदन पंत की पुत्री सुमिता पंत होंगी। उन्होंने बताया कि सुमित्रानंदन पंत ने विवाह नहीं किया था, लेकिन 1973 में अपनी ममेरी बहिन शांति जोशी जो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं के साथ संयुक्त रूप से एक बच्ची को गोद लिया था।

 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष हिंदी/कुमाउनी की लब्ध प्रतिष्ठ विद्वान डॉ दिवा भट्ट को स्व. लक्ष्मी पंत पत्नी स्व. हंसा दत्त पंत की स्मृति में सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

साहित्य अकादमी दिल्ली व भाषा संस्थान देहरादून के सदस्य साहित्यकार डॉ देव सिंह पोखरिया व्याख्यान की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर डॉ धाराबल्लभ पांडे द्वारा सुमित्रानंदन पंत के जीवन पर लिखी पुस्तक का लोकर्पण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक नीरज पंत ने सभी साहित्यकारों और आम जनता से कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

 

Check Also

बिग ब्रेकिंग: नैनीताल में सेनेटोरियम-रातीघाट बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत कुल 5 की मौत

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार यानि आज 21 मई को एक दिल दहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *