Breaking News

Almora: 12 घंटे के भीतर दूसरा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत


अल्मोड़ा: मौलेखाल से रुडोली की ओर जा रहा एक डंपर चित्तौड़गढ़ महरौली के पास अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने रात में ही स्थानीय जनता की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

​जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे की है। डंपर संख्या UK 04 CB 1327 मौलेखाल से रुडोली की तरफ जा रहा था। तभी महरौली के समीप चित्तौड़गढ़ के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना डीसीआर द्वारा तत्काल सल्ट थाना पुलिस को दी गई।

​सूचना मिलते ही सल्ट थाने से पुलिस बल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा। डंपर करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला और 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से देवायल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​मृतक की शिनाख्त रमेश चंद्र रेखाड़ी (28 वर्ष), पुत्र गोपाल दत्त रेखाड़ी, निवासी बासौली, सल्ट, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने की कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

Almora: ब्यूटी पार्लर में आग लगने से लाखों का नुकसान, ऐन वक्त पर नहीं लगा 112 नंबर

-स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर पाया आग पर काबू -आग की घटना ने छीना एकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *