Breaking News
Oplus_131072

पर्यावरण दिवस पर नौला संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम… बच्चों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ की भागीदारी

अल्मोड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा यूथ क्लब द्वारा पांडेखोला बाईपास स्थित हाईडिल नौले में स्वच्छता, पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारों के साथ जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पेड़ लगाने तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

इसके बाद प्रतिभागियों ने नौले के आसपास विभिन्न प्रजातियों के लगभग 25 पौधों का रोपण किया। बच्चों और युवाओं ने पर्यावरण विषयक कविताओं का पाठ किया तथा अपने विचार साझा करते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से संदीप, जगमोहन, मुक्ता, अनुष्का एवं संगीता ने भागीदारी की। अल्मोड़ा यूथ क्लब से विकास, मीनाक्षी, समता और धीरज ने कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में सहयोग किया। वहीं विधिक सेवा प्राधिकरण से तुलसी एवं संदीप भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर स्थानीय निवासी गिरीश भट्ट एवं नंदन राम ने हाईडिल नौले के इतिहास, महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नौले की नियमित साफ-सफाई, संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति लोगों की सहभागिता बढ़ सके।

Check Also

breaking

उत्तराखंड में कई IPS, PPS और PCS का ट्रांसफर, निवेदिता कुकरेती बनी IG कुमाऊं, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: शासन में एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा, प्रांतीय पुलिस सेवा और पीसीएस अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *