Breaking News

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद उत्तराखंड पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान शेर सिंह के रूप में की जा रही है, जिसे उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उसे वर्ष 2025 में निलंबित किया गया था। हालांकि, उसकी वर्तमान सेवा स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

वायरल वीडियो में संबंधित व्यक्ति कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है, “जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करूंगा? उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोड़कर कॉकरोचों की रक्षा करने आया हूं।” इस बयान की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसकी पहचान, वर्तमान सेवा स्थिति और वर्दी पहनकर सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

शुरुआती जानकारी में उसकी तैनाती पिथौरागढ़ जिले में होने की बात सामने आई है, लेकिन इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद पुलिस नियमावली के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल मामले की जांच जारी है और उत्तराखंड पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Check Also

high court

SSJ विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इस विषय की 20 सीटों पर फिर होगी परीक्षा

नैनीताल: हाईकोर्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में इतिहास विषय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *