Breaking News
news logo
news logo

खत्याड़ी के पहल क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधि से ग्रामीणों में दहशत, खेतों से जान बचाकर भागीं महिलाएं

अल्मोड़ा: ग्राम सभा खत्याड़ी के पहल क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधि से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का दावा है कि मंगलवार को खेतों में काम कर रही महिलाओं के सामने तेंदुआ आ गया, जिसके बाद महिलाएं अपनी जान बचाकर खेतों से घरों की ओर भागीं। घटना के बाद महिलाओं में भय और बढ़ गया है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, महिलाओं के साथ तेंदुए की यह दूसरी घटना है, जब खेतों में काम करते समय तेंदुए के सामने आने पर उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। दिन के समय भी तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में बीते 16 सितंबर को डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर तेंदुए के बढ़ते खतरे को देखते हुए पिंजरा लगाए जाने की मांग की गई थी। लेकिन विभाग ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की।

 

ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते इस ओर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने तथा क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

 

Check Also

जीबी पंत पर्यावरण संस्थान में NMHS परियोजना स्टाफ भर्ती पर बवाल, हटाए गए परियोजना कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

-एनएमएचएस में एक दशक से सेवाएं दे रहे परियोजना कर्मचारियों ने पुनर्गठन प्रक्रिया पर उठाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *