Breaking News
breaking
breaking

School closed: भारी बारिश के अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, देखें आदेश

अल्मोड़ा: मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

 

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं अल्मोड़ा में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसके चलते भूस्खलन, तेज बाढ़, बोल्डर गिरने और सड़क मार्ग बंद होने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने 26 सितंबर, शनिवार को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया है।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

 

किसी भी आपात स्थिति में जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा के दूरभाष नंबर 05962-237874, 05962-237875, टोल फ्री नंबर 1077 अथवा मोबाइल नंबर 7900433294 पर तत्काल सूचना दे सकते है।

यहां देखे आदेश-

 

 

Check Also

जीबी पंत पर्यावरण संस्थान में NMHS परियोजना स्टाफ भर्ती पर बवाल, हटाए गए परियोजना कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

-एनएमएचएस में एक दशक से सेवाएं दे रहे परियोजना कर्मचारियों ने पुनर्गठन प्रक्रिया पर उठाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *