बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने समाज कल्याण विभाग की अलग अलग पेंशन योजनाओं (Pension Scheme) के तहत अक्टूबर महीने की पेंशन जारी कर दी है । इस बार प्रदेश के करीब 10 लाख लोगों के बैंक खातों में 148 करोड़ 18 लाख रुपये से ज्यादा की रकम भेजी गई है ।
गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer) के जरिए से ये राशी लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। यानी अब पेंशन के पैसे के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों केचक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और रकम सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचेगी ।
सबसे ज्यादा बुजुर्गों को मिली पेंशन
समाज कल्याण विभाग के तहत 2 लाख 39 हजार 527 महिलाओं को 35.93 करोड़ रुपये दिए गए हैं। दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत 89 हजार 971 लाभार्थियों के खातों में 13.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं
इन योजनाओं के लाभार्थियों को भी मिला पैसा
पुख्य पेंशन योजनाओं के अलावा राज्य सरकार ने दूसरी योजनाओं के तहत भी लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी है ।
किसान पेंशन – 27,092 लाभार्थी
परित्यक्ता पेंशन – 8,442 लाभार्थी
भरण – पोषण अनुदान – 7461 लाभार्थी
तीलू रौतेली पेंशन – 2248 लाभार्थी
बौना पेंशन – 127 लाभार्थी
इस तहर अलग अलग योजनाओं के जरिए प्रदेश के लाखों लोगों को अक्टूबर महीने की पेंशन का लाभ मिला है
दस्तावेज पूरे नहीं होने पर भी लोगों को मिलेगी राहत
पेंशन योजनाओं का लाभ लेने में कई बार दस्तावेजों की कमी बड़ी परेशानी बन जाती है। खासकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को जरूरी कागजात जुटाने में दिक्कत होती है ।
इसी समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र के सहयोग से करीब 7 हजार ऐसे लोगों को भी खास प्रावधानों के तहत पेंशन का लाभ देने की व्यवस्था की है जिनके दस्तालेज पूरे नहीं थे ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान, विधवा महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना सराकर की प्राथमिकताओं में शामिला है
India Bharat News Latest Online Breaking News