रानीखेत (अल्मोड़ा) : डंपिंग जोन के पास लगी आग की चपेट में आने से दो वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें एक अल्टो कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दूसरा वाहन आंशिक रूप से जल गया।
घटना 10 नवंबर की रात करीब 8:25 बजे गनियाद्योली स्थित एसएसबी कैंप के पास की है। पुलिस के मुताबिक, फायर स्टेशन रानीखेत को आग लगने की सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंची। जांच में डंपिंग जोन के पास आग लगी मिली।
इस दौरान आग की चपेट में आने से वाहन संख्या UK01TA-2669 पूरी तरह जल चुका था, जबकि UK01B-4961 को भी आग से नुकसान पहुंचा था।
फायर यूनिट रानीखेत और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए होज पाइप की मदद से आग पर काबू पाया। टीम ने आग को आसपास फैलने से भी रोक लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
India Bharat News Latest Online Breaking News







