Breaking News
shok
shok

डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर पीसी तिवारी ने जताया शोक, कहा- एक पुराने संघर्षशील साथी को खो दिया

 

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संयोजक पी.सी तिवारी ने पूर्व विधायक, उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल (66) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पी.सी तिवारी ने कहा कि डॉ. जंतवाल से उनका साथ छात्र जीवन के दिनों से रहा है। कॉलेज के दिनों से शुरू हुआ यह परिचय लंबे समय तक जनसंघर्षों और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के साझा सफर में साथ बना रहा।

 

तिवारी ने कहा कि जंतवाल के साथ उनकी अनेक यादें और संघर्ष जुड़े हुए हैं। निधन की खबर व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बेहद पीड़ादायक है।

 

उन्होंने कहा कि डॉ. जंतवाल का जाना उत्तराखंड के जनआंदोलनों और राजनीतिक संघर्षों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, मित्रों और तमाम आंदोलनकारी साथियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Check Also

Weather alert

Weather Alert: उत्तराखंड के 5 पर्वतीय जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

  देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *