देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वही, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य होंगे। जबकि कांग्रेस हाई कमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को उन्हीं के क्षेत्र खटीमा में धूल चटाने वाले भुवन चंद्र कापड़ी को इनाम देते हुवे उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

रविवार देर शाम को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता विधायक दल औऱ उप नेता विधायक दल की नियुक्ति की। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है। अब लोगों में विश्वास जगाना है और पार्टी को आगे बढ़ाना है।
India Bharat News Latest Online Breaking News