अल्मोड़ा। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने वन-वे व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया है। शिखर तिराहे से एनटीडी मोटर मार्ग तक चौपहिया वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था अब सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक कर दी है। पहले यह समय सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक था।
एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पर्यटन सीजन व शिखर तिराहा-एनटीडी मोटर मार्ग में वाहनों के अत्यधिक दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के बाद पर्यटकों व नगर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
एसएसपी रॉय ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने खुद नगर की अधिकतम व्यस्त रहने वाली सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News