Breaking News

सनसनी: यहां एक ही परिवार के 9 लोगों की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

डेस्क। एक ही परिवार के 9 लोगों की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस खबर के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह आत्महत्या है या फिर हत्या पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

मामला महाराष्ट्र के सांगली जिले का है। मुंबई से करीब 350 किमी दूर सांगली ​जिले के म्हैसल में सोमवार को एक घर में 9 लोगों की लाश मिली है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे है। क्षेत्रीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

मरने वालों में चार महिलाएं और पांच पुरुष हैं। पुलिस का कहना है कि यह एक साथ आत्महत्या करने का मामला हो सकता है। हालांकि मौत की सही वजह, पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी। वहीं अधिकारियों का दावा है कि मरने वालों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।

Check Also

Big news

क्वारब बाईपास बस एवं बड़े वाहनों के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद, प्रशासन ने यात्रियों व वाहन चालकों से की यह अपील

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब बाईपास के पास यात्रियों व वाहन चालकों की मुश्किलें …