इंडिया भारत न्यूज डेस्कः महिला से यौन उत्पीड़न मामल में फंसे जसपुर कोतवाल अशोक कुमार सस्पेंड कर दिए गए है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जांच सीओ काशीपुर वंदना वर्मा को सौंपी गई है।
दरअसल, पूर्व में एक महिला द्वारा डीजीपी अशोक कुमार को एक शिकायती पत्र दिया था। जिसमें इंस्पेक्टर अशोक कुमार पर पद का दुरुप्रयोग करने का आरोप लगाया था। महिला ने डीजीपी को पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए थे और एक वीडियो भी सौंपा था। जिसमें कोतवाल महिला के साथ दिखाई दे रहे थे।
अशोक कुमार मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि कोतवाल अशोक कुमार शिकायत के बाद अभी कुछ माह पूर्व ही किच्छा प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाए गए थे और जसपुर कोतवाली भेजे गए थे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News