घायलों में 2 की हालत गंभीर, रेस्क्यू जारी
इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(आईबीएन): उत्तराखंड के चमोली में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। भूस्खलन होने से 3 मकानों को भारी क्षति पहुंची है। जिसमे एक महिला की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है। 3 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। जिसमे 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि एक व्यक्ति मलबे में दबा है। जिसका रेस्क्यू चल रहा है।
हादसा बीती देर रात हुआ। हादसा चमोली जिले के ग्राम पैनगढ़ में हुआ है। भूस्खलन से मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। इस हादसे में एक महिला बचुली देवी उम्र 70 वर्ष की मौत हो गयी है।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर आला अधिकारी पहुंच चुके है। गांव में चीख पुकार मची हुई है।
India Bharat News Latest Online Breaking News