इंडिया भारत न्यूज डेस्क(आईबीएन): हरिद्वार के ज्वालापुर में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। शिकायत पर पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी की। जहां से दो दलाल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपियों ने तीन महिलाओं को भी पुलिस ने छुड़वाया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लंबे समय से पुलिस को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जूस कंट्री के फ्लैट में कुछ किरायेदारों की ओर से गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने अचानक फ्लैट में छापेमारी की तो मौके से दो दलाल व 3 ग्राहकों को दबोच लिया।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं। पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News