इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। एक दुखद खबर चमोली जिले से है। जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतक शिक्षक बताए जा रहे है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के आदिबदरी शिलफाटा के पास बुधवार को एक कार संख्या— UK 16 A 9723 अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। मृतकों की पहचान उमेद सिंह नेगी (45 वर्ष) निवासी विकासनगर देहरादून और हिमांशु (45 वर्ष) निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान ललित (36 वर्ष) निवासी हल्द्वानी नैनीताल के रूप में हुई है।
घायल को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News