Breaking News

मिशन-2024: संगठन मजबूत करने में जुटी भाजपा, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत

अल्मोड़ा: आगामी लोकसभा समेत अन्य चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा तैयारियों में जुट गई है। फिलहाल पार्टी द्वारा संगठन की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पाताल देवी स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा की बैठक हुई। जिसमें नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, लमगड़ा मंडल अध्यक्ष खीम बिष्ट, जैती भनोली मंडल अध्यक्ष कुंदन नगरकोटी, मजखाली मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह परिहार, स्याहीदेवी मंडल अध्यक्ष विरेन्दर चिलवाल, ताकुला मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष लीला बोरा, हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, दन्या मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, भैसियाछाना मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह रावत, जागेश्वर मंडल अध्यक्ष हरिप्रसाद तथा नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल, राजीव गुरुरानी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी होने वाले के पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रकाश भट्ट, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, आनंद डंगवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, संजय डालाकोटी, देवाशीष नेगी, महेश बिष्ट, वंदना आर्य, गोपाल सिंह बिष्ट और जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, जगत भटृ, पूर्व नगर महामंत्री मनोज जोशी, अजय वर्मा, प्रेमा बिष्ट, रविंद्र खोलिया, अर्जुन लटवाल, लीला बोरा, चंदन बहुगुणा, हिमाल शर्मा, रेखा आर्य, पंकज जोशी, ललित जोशी, रमेश लाल, मुकुल कुमार, आशीष कुमार, रमेश बोरा, विनोद लटवाल, अर्जुन बिष्ट, गोविंद मटेला, अजय वर्मा नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे गीत-संगीत के रंग, नगर में जगह-जगह जम रही महफिल

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक होली की पहचान पूरे देश दुनिया में की …