Breaking News
Big news
Big news logo

उत्तराखंड-(बिग ब्रेकिंग): घर में अकेली रह रही महिला की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

महिला ही हत्या से इलाके में फैली सनसनी

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: देहरादून में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भंडारी बाग में घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्‍या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी है।

घटना की स्थिति को देखते हुए लूट की आशंका भी जताई जा रही है। बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

स्‍वजनों ने बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था। पुलिस ने किसी जान पहचान के व्‍यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था।

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Almora: नामांकन का आखिरी दिन… कांग्रेस, बसपा, यूकेडी, उपपा, बीएमपी के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

  अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। चुनाव के प्रथम …