Breaking News

जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक तापमान में वृद्धि दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती: जोशी

अल्मोड़ा: लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस(world environment day) धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांडे गांव में पर्यावरण गोष्ठी, कठपुतली नाटक तथा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए लोक प्रबंधन विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक तापमान में हो रही वृद्धि(climate change and global warming) आज दुनिया के सम्मुख सबसे बड़ी चुनौती है, जो मानव द्वारा पर्यावरण के साथ की गई छेड़छाड़ का नतीजा है। इससे निपटने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण के साथ ही परिवेशीय स्वच्छता पर गंभीरता पूर्वक कार्य करना होगा।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुंदर सिंह कोरंगा ने स्वच्छता हेतु ग्राम पंचायत के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से कूड़ेदान का उपयोग सही तरीके से करने की अपील की।

लोकपाल मनरेगा सरोजनी जोशी ने कहा कि स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रमों के संचालन में मनरेगा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके द्वारा मनरेगा के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।

एएनएम हेमलता थापा ने गंदगी से होने वाली बीमारी की जानकारी दी। आशा फेसिलिटेटर मीना भाकुनी ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दया आर्य तथा हेमा तिवारी ने ग्रामीणों से व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की।

इस अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता पर आधारित कठपुतली नाटक को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। साथ ही गांव में स्वच्छता रैली निकालकर अजैविक कूड़ा एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिपाल आर्या तथा संचालन दीप्ति भोजन एवं दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में आनंद रिंकी, लता, पूजा, हेमा, चेतन, नीमा लोहनी, तारा तिवारी, आशा देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, ममता आर्य आदि मौजूद रहे।

Check Also

बिग ब्रेकिंग:: कूड़ेदान से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत, कई लोग घायल

-मॉर्निंग वॉक पर जा रहे राहगीरों को भी कर ने अपनी चपेट में लिया हल्द्वानी: …