Breaking News

Patwari Lekhpal Paper Leak: कांग्रेस मांगे CBI जांच, अल्मोड़ा में सीएम धामी का फूंका पुतला

अल्मोड़ा: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी लेखपाल लिखित परीक्षा में पर्चा लीक होने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। शनिवार को कांग्रेसियों ने चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया और इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कड़ा आक्रोश जताया।

इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप टम्टा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यूके ट्रिपल एससी के समय भी कांग्रेस व राज्य के बेरोजगार युवाओं ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की थी। लेकिन प्रदेश की धामी सरकार ने इस मांग को अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि जिस संवैधानिक संस्था उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को पटवारी लेखपाल परीक्षा की जिम्मेदारी सौपी थी, उसी संस्था के अधिकारी के मिलीभगत से पेपर बेच कर राज्य के लाखों नौजवानों के साथ विश्वासघात किया गया। कांग्रेस ने हाईकोर्ट के सिटिंग जज के दिशा निर्देशन में यूके ट्रिपल एससी व पटवारी लेखपाल भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार सुनियोजित षडयंत्र रचकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पहले अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से युवाओं को छलकर हाकम सिंह जॆसे अपने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया, वहीं अब प्रदेश के लोक सेवा आयोग संस्था के माध्यम से पटवारी परीक्षा कराकर उसे भी लीक करा दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश धामी सरकार में नॆतिकता बची है। तो सम्पूर्ण पेपर लीक घटनाओं की सी बी आई जाँच कराकर जनता के समक्ष सच को आगे लाये।

नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि धामी सरकार ने युवाओं के साथ बड़ा छल करके उन्हें रोजगार नहीं देने का षड्यंत्र रच रही हैं। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती हैं।

पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी ने कहा कि धामी सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति करके युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा षड्यंत्र रच रही हैं। प्रदेश में नकल माफियाओं का खौफ बढ़ना धामी सरकार की कानून व्यवस्था ऒर उदासीन प्रशासनिक क्षमता का परिचय आम जनता के बीच बन चुका हैं। धामी सरकार के पेपर लीक घटनाओं को कांग्रेस पार्टी आम जनता के बीच में ले जाकर धामी सरकार की पोल खोलेगी।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस लता तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, सभासद सचिन आर्या, मनोज सनवाल,आशा जोशी, जया जोशी, राधा बिष्ट, जिला महामंत्री मनोज कुमार जोशी, विपुल कार्की, पंकज वर्मा, अख्तर हुसैन, वैभव पांडे, सरस्वती, जिला पंचायत सदस्य संजय वाणी, महेंद्र बिष्ट, सहाबुद्दीन भारत पांडे, शरद शाह, भीमा पवार, रमेश नेगी, प्रदेश सचिव मनोज भंडारी, सुनील सिंह, मोहन देवली, ललित सतवाल, प्रदीप बिष्ट, व्यापार मंडल महामंत्री मयंक बिष्ट, महेश चंद्र आर्या, नारायण सिंह रौतेला, अली अख्तर खान, ऋतिक नयाल, गौरव वर्मा, परितोष जोशी, प्रकाश जोशी, विक्रम बिष्ट, दीपक नगरकोटी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

कुमाऊं में भीषण सड़क हादसा, बारात का वाहन गहरी खाई में गिरा, 2 सगे भाइयों समेत 4 बारातियों की मौत

-करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में 4 लोग घायल पिथौरागढ़(उत्तराखंड): सीमांत …