Breaking News

गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर लमगड़ा में ग्रामीणों ने दिया धरना, पूर्व स्पीकर कुंजवाल ने दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा: जिले के लमगड़ा विकास खंड के कई गांवों में रसोई गैस की आपूर्ति बंद करने पर ग्रामीण सड़कों पर उतर आए है। कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल के नेतृत्व में आज स्थानीय जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लमगड़ा में धरना प्रदर्शन किया। जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी शामिल हुए।

ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें बदलती रहती है। लेकिन प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार काबिज हुई है वह पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रही है और कांग्रेस की सरकार के समय में स्वीकृत योजनाओं को रोक रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद लमगड़ा विकास खंड के कई गांवों में गैस् आपूर्ति सेवा रोक दी गई है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कुंजवाल ने कहा कि बड़े ही शर्म की बात है कि विकास के बड़े बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार आज जागेश्वर की जनता को घरेलू गैस सिलेंडर तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। विधानसभा के लिंक मोटर मार्गों में गैस वितरण वाहन को जनता के लिए उपलब्ध नहीं करवा पाना इस सरकार की नाकामी का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश सरकार इस तरह के पक्षपात से बाज नहीं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

अल्मोड़ा: ग्रामीणों का आरोप- विस चुनाव परिणाम आने के बाद बंद कर दी गई गैस की आपूर्ति… अब दी यह चेतावनी

 

पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने कहा कि अपने कार्यकाल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल के द्वारा सभी मोटर मार्गों को प्रस्तावित कर दो सड़कों में गैस वाहन वितरण चालू कर दिये गये थे। साथ ही विभाग को वर्ष 2021 में इन सभी मोटर मार्गों में गैस का वाहन जा सके उसके लिए विभाग को निर्देशित भी कर दिया गया था।यहां तक कि 29 दिसम्बर 2021 को मेरधुरा से सत्यों एवं पलना से सिलखोड़ा, असोटा, भैसोड़ा, रतखान तक मोटर मार्गों में विभाग द्वारा वाहन भेज गैस सिलेंडरों का वितरण भी प्रारम्भ कर दिया गया था। लेकिन वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद जिन दो लिंक मोटर मार्गों में गैस की गाड़ी आती थी उन्हें भी बन्द कर दिया गया।जनता द्वारा विभाग को लगातार इस सम्बन्ध में अवगत भी कराया गया लेकिन विभाग ने सुने की अनसुनी कर दी।

आश्वासन के बाद समाप्त किया धरना

ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए गैस सर्विस के अधिकारियों ने धरने पर बैठे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की। इस दौरान अधिकारियों ने एक माह के प्रस्तावित ग्रामसभाओं की सड़कों पर गैस वाहन भेजने का आश्वासन दिया। जिस पर कुंजवाल ने कहा कि आश्वासन के बाद धरने का समाप्त किया जा रहा है। अगर एक माह के भीतर जागेश्वर विधानसभा के प्रस्तावित सड़क मार्गों पर गैस वितरण की सेवा शुरू नहीं की गई तो वह नैनीताल महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर धरना करने को मजबूर होंगे।

ये रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व प्रमुख महेन्द्र मेर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा सतवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदी आर्या, ग्राम प्रधान सत्यों नीमा सतवाल, प्रधान जोशीधूरा सचिन बोरा, प्रधान बलमा पूजा देवी, प्रधान धूरासंग्रोली गीता पाण्डे, प्रधान तोली मीना डसीला, प्रधान मेरगांव लाल सिंह मेर, प्रधान रतखान हंसा दत्त तिवारी, प्रधान नाटाडोल पुष्पा आर्या, प्रधान भांगा देवली रेखा देवी, गोपाल चौहान, रमेश मेलकानी, प्रधान अनूली नवीन चन्द्र जोशी, प्रधान बड्यूड़ा विजय कुमार, ललित सतवाल, दिनेश रावत, महिपाल प्रसाद, प्रताप राम, चन्दन बिष्ट, गोपाल माहरा, पान सिंह बर्गली, प्रधान छमूली आनन्द अधिकारी, प्रधान उल्सेटी कुसुम सिमवाली, प्रधान राजेन्द्र बिलवाल, प्रधान सिरसोड़ा रमेश, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यों सावित्री देवी, दीपा सतवाल, मुन्नी सिजवाली, जीवन सिंह बिष्ट, हरीश डसीला, अनिल मेर, जीवन सिंह पंवार, मोहन नगरकोटी, दान सिंह पंवार, भगवती देवी, लक्ष्मण आर्या, सरूली देवी, अनिल सिंह मेर, धीरेन्द्र सिंह बोरा, सरपंच सत्यों पुष्पा देवी, सरपंच धूरासंग्रोली रमेश सिंह बिष्ट, तारा देवी, सोबन सिंह, माया देवी, भगवत कुमार, सोबन सिंह बिष्ट, चन्दन बोरा, पूरन पाण्डे, विशन राम आर्या, शिव राम आर्या, भुवन चन्द्र पाण्डे, प्रताप डसीला, बच्ची बोरा, सुनील जोशी, मुन्नी नगरकोटी, पूरन रौतेला, भोला राम, दया किशन खोलिया, राम सिंह, जीवन सिंह, हेमा रावत, रघुनाथ सिंह, ललिता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …