Breaking News
death
death

उत्तराखंड से दुखद खबर, विधायक का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

-नोएडा में एक अस्पताल में चल रहा था उपचार, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर 

रूड़की: ​हरिद्वार जिले के मंगलौर विधानसभा सीट से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। नोएडा में एक अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधायक अंसारी के निधन पर शोक जताया है।

 

सरवत करीम अंसारी, बसपा विधायक, फ़ाइल फ़ोटो

 

66 वर्षीय अंसारी का मुंबई के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। जिससे वे रिकवर कर ही रहे थे। तीन पहले उन्हें नोएडा में एक अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना के बाद बसपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को हराया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसपा विधायक के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने विधायक के बेटे से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

 

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …