Breaking News
Oplus_131072

हल्द्वानी सामूहिक दुष्कर्म मामला: आईटीआई गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, छह घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचे आरोपी

 

हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ होटल में दुष्कर्म करने वाले चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी शहर में चर्चित आईटीआई गैंग के सदस्य हैं।

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात नाबालिग के परिजनों ने कोतवाली मुखानी में तहरीर दी। आरोप लगाया कि चार युवक उनकी बच्ची को डराने-धमकाने और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी शहर में चर्चित आईटीआई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि इस घिनौनी वारदात में शामिल आरोपी धीरज बिष्ट छात्र संगठन एबीवीपी से इस वर्ष छात्र संघ चुनाव लड़ चुका है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Check Also

Dushkarm

Haldwani: होटल में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 4 नामजद, एक आरोपित लड़ चुका है छात्रसंघ चुनाव

  हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *